केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलिंडर का दाम 25 रुपये बढ़ाए जाने के विरोध में शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने के बजाय लगातार दाम बढ़ा कर जनता का उत्पीड़न कर रही है। शुक्रवार को रसोई गैस का दाम 25 रुपयेे, पेट्रोल 35 पैसे बढ़ा दिये गए। पेट्रोल का दाम करीब 100 रुपये पहुंच गया है। कहा कि कोरोना महामारी का दंश झेल रही जनता पर महंगाई का बोझ लादा जा रहा है, इसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी किसान कर्मचारी सभी लोग बढ़ती महंगाई से जूझ रहे है, लेकिन केंद्र सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। संचालन जुनैद अंसारी ने किया। प्रदर्शन में मुन्ना कुशवाहा, कलावती भारती, रोहित राज भारती, अनिल विश्वकर्मा, सोनू यादव, एमडी सेराज खां, हिफाजत अली, अनिल पटेल, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर आदि मौजूद रहे।