फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger due to non-completion of drinking water scheme

पेयजल योजना का काम पूरा न होने से नाराजगी

Sun, 11 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anger due to non-completion of drinking water scheme
म्योरपुर। विकास खंड के ग्राम पंचायत काचन में जल निगम की ओर से पेयजल योजना के तहत किए जा रहे कार्य को अधूरा छोड़े जाने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से काफी दिनों से चल रहे काम की धीमी गति और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

म्योरपुर विकास खंड की काचन ग्राम पंचायत के विभिन्न टोलों में जल निगम शुद्ध पेयजल मुहैया कराएगा लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कार्य धीमी गति से किए जाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पखवारे भर पूर्व से काम बंद है, जिसकी वजह से उनकी पानी मिलने की आस अधूरी रह जा रही है। कहा जगह-जगह स्टैंड पोस्ट लगाए जा रहे हैं लेकिन उसमें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा भी तमाम कार्य अधूरे हैं जिससे लोगों की पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। घटिया सामग्री से निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्य की जांच कर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता दीपचंद गुप्ता ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा है। जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed