फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anarchic elements set fire to Holika at two places, one arrested

Sonebhadra News: अराजक तत्वों ने दो स्थानों पर होलिका में लगाई आग, एक गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 09:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Anarchic elements set fire to Holika at two places, one arrested
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अराजक तत्वों ने होलिका में आग लगा दी। पहली घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा और दूसरी घटना रायपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव की है। होलिका जलाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

लसड़ा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमलेश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अराजक तत्वों ने होलिका जला दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों से मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच की जा रही है। होलिका जलाए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के उमाकांत पांडेय ने बताया कि होलिका दोबारा रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

रायपुर थाना अंतर्गत सेमरिया ग्राम पंचायत के तेलाड़ी गांव में बृहस्पतिवार की भोर में नशे में धूत एक व्यक्ति ने होलिका में आग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल रायपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोतीलाल निवासी तेलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर होलिका को फिर से रखवा दिया गया है। गांव में शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed