फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of corruption in Zila Panchayat demand investigation SP MP said scam of crores

UP : जिला पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग; सपा सांसद बोले- करोड़ों का हुआ घोटाला

Wed, 22 Jan 2025 09:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 09:40 PM IST
सार

सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत पंचायती राज विभाग से की गई है। नगर भ्रमण के दाैरान कई जगहों पर शिलापट्ट भी टूटे हुए थे, इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Allegations of corruption in Zila Panchayat demand investigation SP MP said scam of crores
मीडिया से बातचीत करते सपा सांसद छोटेलाल खरवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने जिला पंचायत से नगवां ब्लॉक के सेक्टर नंबर दो में कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके अलावा कई स्थानों पर शिलापट्ट पर सांसद के नाम का उल्लेख न करने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसकी शिकायत पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव से की है।

विज्ञापन




सांसद छोटेलाल खरवार ने मीडिया से कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नगवां के सेक्टर दो में जिला पंचायत से कराए गए कार्यों में अनियमितता सामने आई है। कई जगह ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया है।
विज्ञापन


सांसद का कोई शिलापट्ट नहीं लगा है। कई बार एएमए से शिकायत की गई और कार्यों की सूची मांगी गई, लेकिन कोई सूची उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व ग्राम कम्हारी में ब्रह्मनगर रोड से गोपाल सिंह के घर होते हुए भागलपुर मार्ग तक सीसी रोड कार्य में लाखों का भ्रष्टाचार उजागर होने पर भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला पंचायत की ओर से वर्ष 2021 से कराए गए सभी कार्यों की सूची सदस्यों को देने की मांग की। कहा कि जिला पंचायत में व्याप्त इस भ्रष्टाचार के खिलाफ वह सदन तक आवाज उठाएंगे। 

इस संबंध में एएमए राजेश कुमार का कहना था कि भ्रष्टाचार के आरोप सही नहीं है। सांसद जी की ओर से जो भी सुझाव दिए गए हैं, उस पर शासन के नियमों के तहत कार्रवाई होगी।

जाति प्रमाण पत्र मामले में मिली राहत
सांसद ने दावा किया कि उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर विपक्ष की ओर से जो भ्रम फैलाया जा रहा था, वह जांच में साफ हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर चंदौली के डीएम के नेतृत्व में गठित समिति की जांच में स्पष्ट हो चुका है कि उनकी जाति खरवार अनुसूचित वर्ग में ही है। इसी प्रमाण पत्र पर वह पूर्व में इसी सीट से सांसद रहे हैं। विपक्ष के लोग राजनीतिक द्वेष में जनता को भ्रमित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed