फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All units of Obra project closed, power generation became zero

Sonebhadra News: ओबरा परियोजना की सभी इकाइयां बंद, बिजली उत्पादन हुआ शून्य

Wed, 16 Jul 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
All units of Obra project closed, power generation became zero
भारी बारिश के बीच बिजली का संकट भी गहरा गया है। बुधवार को तकनीकी खराबी (इलेक्टि्क जर्क) से ओबरा परियोजना की सभी इकाइयां बंद हो गईं। परियोजना का उत्पादन शून्य हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले मार्च 2023 में परियोजना का उत्पादन शून्य हुआ था। तब कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ऐसी नौबत आई थी। इस बार तकनीकी खराबी ने उत्पादन निगम को झटका दिया है। फिलहाल बिजली निगम के अभियंता खराबी को दूर करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

परियोजना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे तेज आवाज के साथ 1320 मेगावाट क्षमता वाली ओबरा सी परियोजना की दोनों इकाइयां बंद हो गईं। अभियंता इकाइयों में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शाम पांच बजकर 6 मिनट पर 1000 मेगावाट वाली ओबरा बी परियोजना की चालू 9वीं, 10वीं, 11वीं और 13वीं इकाई इलेक्ट्रिक जर्क के कारण ट्रिप हो गई। परियोजना की 12वीं इकाई पहले से ही बंद चल रही थी।
इकाइयों के बंद होने से परियोजना का बिजली उत्पादन शून्य हो गया। इकाइयों के बंद होते ही अभियंता इकाइयों में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लाइटअप करने के प्रयास में जुट गए।
अभियंताओं ने शाम 6:13 बजे 200 मेगावाट क्षमता वाली ओबरा बी परियोजना की 13वीं और 6:18 बजे 11वीं इकाई को लाइटअप करने में सफलता हासिल कर ली थी। इन इकाइयों से देर रात तक बिजली उत्पादन शुरू हो गया।
वहीं अन्य इकाइयों को लाइटअप किए जाने का प्रयास जारी था। उधर, 200 मेगावाट क्षमता वाली 12वीं इकाई को सिंक्रोनाइज करने के समय इकाई के 400 केवी का ब्रेकर डैमेज हो गया जिससे इकाई चालू नहीं की जा सकी।



अप्रैल 2020 में भी शून्य हुआ था उत्पादन
इससे पहले 22 अप्रैल 2020 को ओबरा तापीय परियोजना के करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) में ब्लास्ट के कारण आइसीटी (इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर) में आग लग गई थी। इससे बी-परियोजना की उत्पादनरत 200 मेगावाट की चार इकाइयां बंद हो गईं। इस कारण नौ पारेषण लाइनें ठप हो गईं, जिससे प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर सहित कई जिलों में अघोषित विद्युत कटौती करनी पड़ी। वहीं 18 मार्च 2023 को बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एक हजार मेगावाट क्षमता वाली ओबरा परियोजना से उत्पादन शून्य हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed