{"_id":"7669223a92392d9a0a44de26b0541087","slug":"all-india-volleyball-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल कमांड लखनऊ का खिताब पर कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल कमांड लखनऊ का खिताब पर कब्जा
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल जयंत परियोजना के मैदान में आयोजित अखिल भारतीय बृजमोहन सिंह स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता का गुरुवार की देर रात समापन हो गया।
इस दौरान खेले गए फाइनल मुकाबले में सिग्नल कमांड लखनऊ ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को तीन-शून्य से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
बतौर मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक (तकनीकी) एडी माथुर ने विजेता और उपजेता टीमों को पुरस्कृत किया। कहा कि खेल एक ऐसा आयोजन है, जिससे व्यक्ति शारीरिक रूप से तो फिट होता ही है।
टीम भावना उसे विपरीत परिस्थितियों में भी एक होकर जूझने का जज्बा पैदा करती है। महाप्रबंधक (कल्याण एवं सीएसआर) एजे रेड्डी, महाप्रबंधक (कार्मिक एवं सीएसआर) संजीव कुमार, वरीय प्रबंधक (कल्याण एवं सुरक्षा) एसएस हुसैन, कोर ग्रुप के सदस्य अशोक दूबे, जनसंपर्क अधिकारी एसके सिंह, पीके सिंह औरआरपी गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक मुरली राम ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर एसओपी एमवीआर रेड्डी, केसी अवस्थी, बीपी कुशवाहा, राजीव घोष, एमडी कीर्ति आदि मौजूद रहे।