फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akhilesh wrote on X: When will the bulldozer run?

एक्स पर अखिलेश ने लिखा : कब चलेगा बुलडोजर

Sat, 16 Dec 2023 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh wrote on X: When will the bulldozer run?
सोनभद्र। दुद्धी के विधायक रामदुलार गोंड को दुष्कर्म मामले में सजा के बाद राजनीति भी गर्म हो गई है। शनिवार की शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर मामले को कोट करते हुए लिखा कि बुलडोजर की कार्रवाई कब होगी। अखिलेश यादव ने लिखा कि बलात्कार के मामले में भाजपा के दुद्धी (सोनभद्र) के विधायक को 25 साल की सजा व 10 लाख रुपये का जुर्माना हुआ है, फिर भी अब तक विधानसभा की सदस्यता रद्द नहीं हुई है। कहीं उन्हें भाजपाई विधायक होने की वजह से विशेष आदर और अभयदान तो नहीं दिया जा रहा है। जनता पूछ रही है कि बुलडोज़र की कार्रवाई आज होगी या कल? उधर, कांग्रेस की ओर से भी लखनऊ में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुद्दे सरकार को घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed