फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akhand path and langar on the festival of light of Guru Nanak Dev Ji

गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर अखंड पाठ और लंगर

Thu, 18 Nov 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Akhand path and langar on the festival of light of Guru Nanak Dev Ji
राबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा। - फोटो : SONBHADRA
सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनेगा। इसकी तैयारी में सिख समुदाय के लोग जुटे रहे। नगर स्थित गुरुद्वारा को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गुरुद्वारा में गुरुवाणी का पाठ और सबद कीर्तन का दौर जारी है। प्रकाशोत्सव के अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

नगर स्थित श्रीगुरुद्वारा सभा के पूर्व सचिव दया सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर बुधवार से ही श्रीगुरुद्वारा सभा में अखंड पाठ चल रहा है। पाठ का समापन शुक्रवार को होगा। छह दिनों तक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रकाशोत्सव केेे अवसर पर बसिंदा पंजाब से आए ज्ञानी जोगिंदर सिंह सबद कीर्तन करेंगे। सबद कीर्तन गुरुद्वारा में ऊपर बने नए हाल में होगा। इसके साथ ही नए हाल का उद्घाटन भी किया जाएगा। सभी कार्यक्रम अध्यक्ष जसबीर सिंह और सचिव रंजीत सिंह की देखरेख में होगा। सबद कीर्तन के पश्चात अटूट लंगर का आयोजन किया गया है। प्रकाशोत्सव की सभी तैयारी पूर्व संध्या पर कर ली गई। इसी तरह चोपन, ओबरा, रेणुकूट, रेणुसागर, शक्तिनगर सहित अन्य स्थानों पर स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जयंती पर सबद कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए विविध कार्यक्रम
सोनभद्र। नगर स्थित प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में बृहस्पतिवार को गुरुनानक देव जयंती की पूर्व संध्या पर बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गुरुनानक जी की झांकी निकाली और उनके विचारों को एक नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियों से बच्चों का अभिवादन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने गुरुनानक जी की जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिसर में केक काटा और आपस में एक दूसरे का सहयोग करने का संकल्प लिया। झांकी में सिद्धांत सिंह को गुरुनानक देव जी बनाया गया और सम्मानित किया गया। इस मौके पर सौम्या, बबीता, सुमन, गीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed