फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Airport expansion work stalled due to getting infected

संक्रमित मिलने से हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का काम ठप

Wed, 28 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Airport expansion work stalled due to getting infected
म्योरपुर। क्षेत्र स्थित हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का काम कोरोना संक्रमितों में वृद्धि की वजह से ठप हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत काम करने वाली कंपनियों के लोग भी कोरोना संक्रमितों में वृद्धि को लेकर पलाइत हो रहे हैं। टर्मिनल बिल्डिंग में थोड़ा बहुत काम हो रहा है, लेकिन जिस गति से काम होना चाहिए वह पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। लगातार चल रहे काम के बाद विभिन्न विभागों की बिल्डिंगों का कार्य लगभग पूर्ण होने की ओर है, कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी की वजह से काम लगभग बंद पड़ा हुआ है इससे नियत समय पर उड़ान को लेकर भी झटका लगा है। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के भीतरी भाग के भवनों की बात करें तो वर्तमान में पार्किंग वाले स्थल की बाउंड्री कर दी गई है और मिट्टी फिलिंग का काम भी कर दिया गया है। इसके अलावा टर्मिनल बिल्डिंग के छत का कार्य पूर्ण है, जबकि अलग-अलग विभागों के भवनों को बनाने का काम होना है। ठीक इसके बगल में स्थित सबस्टेशन का कार्य भी लगभग पूर्ण होने की ओर है। इसके बगल में पानी की टंकी भी बनाई जा रही है जिससे यहां पानी की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

इसके बाद फायर स्टेशन भी पूरी गति से निर्मित हो रहा था जो बंद पड़ा है। फायर स्टेशन की छत का काम बाकी है, जबकि फर्श के लिए सरिया बांधने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा दक्षिणी छोर की चहारदीवारी के लिए विस्थापितों को हटाने के बाद ही निर्माण शुरू होगा। विस्तारीकरण के काम कोरोना संक्रमण की वजह से झटका लगा है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण की वजह से बाहर से आए संविदा कर्मी भी यहां से चले गए हैं। कुछ कर्मचारी मौजूद है जिससे टर्मिनल बिल्डिंग का काम थोड़ा बहुत कराया जा रहा है। इस संबंध में एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि काम की गति धीमी है जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने के बाद काम पूरी गति से होकर पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed