फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Agra beat Hindalco by 47 runs in quarter-finals

47 रनों से हिंडाल्को को हरा कर आगरा क्वाटर फाइनल में पहुंची

Mon, 03 Jan 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Agra beat Hindalco by 47 runs in quarter-finals
टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें मैच में आगरा की टीम ने हिंडाल्को को 47 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। आगरा की टीम मंगलवार को मेजबान दुद्धी से क्वाटर फाइनल के रूप में अपना दूसरा मैच खेलेगी।
विज्ञापन

मैच का टॉस आगरा के कप्तान कासिम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने सात विकेट खोकर 210 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हिंडाल्को की टीम 20 ओवरों में 167 रन बनाते-बनाते आल आउट हो गई। आगरा टीम की ओर से 37 रन व तीन विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मनोज सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व अंकुर बच्चन, स्कोरर राहुल विराट, कमेंट्री सुनील जायसवाल व जबीं खान ने किया। मंगलवार को दुद्धी और आगरा के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed