फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   agitation for fertiliser

खाद के लिए किसानों का प्रदर्शन

Tue, 05 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 05 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
agitation for fertiliser
सांगोबांध स्थित लैंपस गोदाम पर मंगलवार को खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। अमर उजाला
म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सागोबांध लैंपस पर किसानों ने मंगलवार को खाद के लिए विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों ने लैंपस सचिव पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी की। लैंपस उपाध्यक्ष देवनारायण ओझा ने कहा कि अगर शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इस्तीफा दे देंगे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि करीब पंद्रह दिन पहले खाद गोदाम में आ गया था, लेकिन लैंपस सचिव गोदाम में आवास रहने के बावजूद भी नहीं रहते। लैंपस समिति के उपाध्यक्ष देवनरायण ओझा ने कहा कि समिति के अध्यक्ष और सचिव किसी की नहीं सुनते हैं और ये अपने मन की करते हैं। अगर यहीं स्थिति रही तो अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। किसानों शेषपाल, देवशाह, सुरेश कुमार यादव और सुग्रीव यादव ने कहा कि हर साल इसी तरह का खेल कर खाद की कालाबाजारी की जाती है।
विज्ञापन


कहा कि पिछले साल भी यही समस्या थी, लेकिन डीएम के निर्देश पर खाद की कालाबाजारी रुकी थी। किसानों ने खाद की समस्या से फरीपान, सागोबांध, नौडीहा, कुड़पान, विश्रामपुर, देवहार, मनरूटोला के लोगों को निजात दिलाने की मांग की। राजदेव, उमेश यादव, कामेश्वर और सीमा देवी ने कहा कि कृषि प्रधान देश में पैसा देने पर भी खाद-बीज नही मिल पा रहा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में रामसेवक यादव, सत्यनरायन, अशोक, अनिल, बासदेव, रूपनरायन आदि  शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed