फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After visiting the villages, the DM came to know about the condition of vaccination

गांवों का दौरा कर डीएम ने जाना टीकाकरण का हाल

Tue, 01 Jun 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
After visiting the villages, the DM came to know about the condition of vaccination
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को इनम, मराची व बनौरा द्वितीय गांव में हो रहे कोविड टीकाकरण का जायजा लिया। लोगों से अपील की कि जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है वे अपने गांव में टीकाकरण करा लें। जिनकी उम्र 18 से 44 साल है, वे आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते हुए टीकाकरण कराएं। जांच में पता चला कि इनम गांव में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 300 नागरिकों में से 270 नागरिकों का टीकाकरण किया गया है। मराची में 192 नागरिकों में से महज नौ लोगों का टीकाकरण हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीकाकरण कराएं। कहा कि अवांछनीय तत्वों के बहकावे में न आएं और निडर होकर टीका लगवाएं। गांव के कोटेदार, प्रधान, आशा, एएनएम व प्रबुद्ध नागरिक लोगों को जागरूक करके लोगों की जान बचाने के लिए कोरोना का टीकाकरण कराएं। बनौरा गांव में भी उन्होंने लोगों से टीकाकरण की अपील की। डीएम ने बताया कि बनौरा द्वितीय गांव में 735 लोगों में से मात्र 30 लोगों का टीकाकरण हुआ है। निरीक्षण के दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीडीओ घोरावल रमेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, शिव नारायण सिंह, अनिल केशरी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed