{"_id":"61bdd0158c81d44e56203f9b","slug":"after-the-strike-there-was-a-crowd-in-the-open-banks-sonbhadra-news-vns628521414","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित एक बैंक में ग्राहको की लगी भीड़।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के बाद शनिवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नकदी जमा-निकासी के साथ अन्य कार्यों के लिए ग्राहक बैंकों में लंबी कतारों के बीच जूझते रहे। एसबीआई, इंडियन बैंक की शाखाओं में अधिक भीड़ रही। एटीएम के बाहर भी नकदी निकासी के लिए लोग परेशान रहे।
आल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल का एलान किया था। इसके तहत बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले की सभी बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से एटीएम खाली होने के बाद दोबारा कैश नहीं भरा जा सका। नकदी की जरूरत के लिए लोग भटकते रहे। कइयों ने दूसरे से उधार लेकर काम निपटाए। शनिवार को बैंक खुलने के बाद सुबह से ही ग्राहकों की कतार लग गई। नकदी जमा-निकासी के अलावा चेक क्लीयरिंग, बैंक ड्राफ्ट, नए चेकबुक, ऋण आवेदन सहित अन्य कार्यों के लिए ग्राहक काउंटरों पर जमे रहे। लीड बैंक इंडियन बैंक व एसबीआई की शाखाओं में अधिक भीड़ रही। यूबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में भी ग्राहक कतार लगाए रहे। रविवार को अवकाश के कारण भी लोग समय से काम निपटाने के लिए बेकरार नजर आए।
एटीएम से नहीं निकले रुपये, कैश के लिए परेशानी
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद स्वागत गेट सहित आवासीय परिसर के मानसरोवर शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित एसबीआई के सभी एटीएम से कैश न निकलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग अपनी जरूरत के कार्यों के लिए नकदी की चाह में भटक रहे थे। खास तौर से उन लोगों को ज्यादा दिक्कतें हुईं, जिनके पास मोबाइल से लेन-देन की व्यवस्था नहीं थी। उन्हें जनसेवा केंद्रों पर कमीशन देकर रुपये लेने पड़े। केंद्र संचालकों ने भी मौके का लाभ उठाते हुए अतिरिक्त कमीशन वसूला। इस संबंध में एसबीआई बीजपुर के शाखा प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि कैश न होने से एटीएम सेवा बाधित है। कैश शाम तक आने की संभावना है।