फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After killing her husband, a woman climbed a 50 feet tall tree in sonebhadra

'हां मैंने पति को मारा, अब खुद भी दे दूंगी जान': पति की हत्या के बाद 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ी महिला और फिर..

Sat, 04 Mar 2023 03:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Mar 2023 03:57 PM IST
सार

सुबह जब लोग नाले के तरफ गये तो महिला को पेड़ पर देखकर हल्ला मचाया। शोर सुनकर आस पास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने महिला को पेड़ से नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। उसका कहना था कि मैंने पति को मार दिया, अब खुद भी जान दे दूंगी।

विज्ञापन
After killing her husband, a woman climbed a 50 feet tall tree in sonebhadra
पति की हत्या के बाद 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में थाना क्षेत्र के परसाटोला गांव में बुधवार की रात पत्नी ने अपने पति की धारदार कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। पति की हत्या करने के बाद वह घर से फरार हो गई थी। शुक्रवार की सुबह गले में नायलॉन की रस्सी बांधकर वह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नाले के किनारे एक कहुआ के पेड़ पर करीब 50 फीट ऊपर चढ़ गई।

विज्ञापन


विज्ञापन



सुबह जब लोग नाले के तरफ गये तो महिला को पेड़ पर देखकर हल्ला मचाया। शोर सुनकर आस पास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने महिला को पेड़ से नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। उसका कहना था कि मैंने पति को मार दिया, अब खुद भी जान दे दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आर एस शर्मा, हेड कांस्टेबल भरत यादव भईया लाल, महिला कांस्टेबल रंजना सभी लोग मौके पर पहुंच गये। महिला सोनामती को नीचे उतरने को कहा गया लेकिन वह बोली मुझे अब बच्चों तथा किसी से कोई मतलब नही है,मै फांसी लगाकर जान दे दूंगी।

पेड़ की ऊंचाई बहुत होने की वजह से उपर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। किसी प्रकार से महिला को बहला फुसलाया गया तो 20 फीट तक नीचे आई। फिर वह ऊपर चढ़ने लगी। इतने में भरत और भईया दिवान तथा गांव का पूरन पेड़ पर चढकर महिला को पकड़ लिया और उसके गले से रस्सी को निकाल कर नीचे उतारा।
दोनों हेड कांस्टेबल की हिम्मत ने महिला को खुदकुशी करने से बचा लिया।महिला ने कहा कि गांव के कुछ लोग मेरे पति जय प्रकाश को शराब पिला कर मुझे प्रताड़ित करवाते थे। इसके वजह से मैंने पति की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि महिला के निशान देही पर धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed