फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Starting with Khay Nhay chhath mahaparva

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

Sun, 11 Nov 2018 11:16 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 11 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Starting with Khay Nhay chhath mahaparva
राबर्ट्सगंज में राम सरोवर तालाब पर छठ पूजा स्थल की पोताई कराते नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल। - फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। संतति कामना वाले और शरीर, मन और आत्मा के शुद्धि के लिए महापर्व छठ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नहाय-खाय के साथ रविवार को सूर्योपासना के इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत कर दी गई। सोमवार को खरना की रस्म निभाकर 36 घंटे के कठिन व्रत की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन


13 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 14 नवंबर की सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया जाएगा। बिहार-झारखंड से सटे होने के कारण जिले में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह बना रहता है।
विज्ञापन


वहीं रविवार को व्रती महिलाओं ने शुद्धता के साथ नदियों, सरोवरों, जलाशयों में स्नान किया। इसके बाद चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी का सेवन करके महापर्व छठ का शुभारंभ किया। डॉ. शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवार को दूसरे दिन व्रती पूरे दिन निर्जला रहकर शाम को सूर्यास्त होने के बाद पूजा करके खरना (खीर और रोटी) का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूर्य को 13 नवंबर को सायंकालीन, 14 नवंबर को प्रात: कालीन अर्घ्य देने के लिए 36 घंटे के कठिन व्रत की शुरुआत बताया जाएगा। उनके मुताबिक इस बार के चार दिवसीय महापर्व छठ में ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग बन रहा है, जो काफी फलदायक है।


उन्होंने बताया कि सायंकालीन अर्घ्य के समय अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है। जबकि प्रात:कालीन अर्घ्य के समय छत्र योग का संयोग मिल रहा है। पीतल और तांबे के पात्र से सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। पीतल के पात्र से दूध का अर्घ्य देना सर्वोत्तम रहेगा। तांबे के पात्र में दूध का अर्घ्य ना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed