फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocates boycott work due to water problem

पेयजल की समस्या को लेकर किया कार्य बहिष्कार

Wed, 08 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Advocates boycott work due to water problem
तहसील परिसर में पेयजल की समस्या को लेकर बुधवार को दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। आश्वासन के बाद भी पेयजल संकट दूर न कराने पर तहसील प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

अरविंद सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस संबंध में मंगलवार को तहसीलदार को अवगत कराया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया था लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। तहसील परिसर में पेयजल उपलब्ध न होने से दूरदराज से आए वादकारियों, ग्रामीण जनता व अधिवक्ता पानी के लिए काफी परेशान होते हैं। जनहित के सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से तहसील परिसर में संचालित सभी अदालतों का बहिष्कार किया। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम एसपी सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार एवं ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश विजय कुमार गौतम को प्रस्ताव भी सौंपा। ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश विजय कुमार गौतम ने नगर पंचायत के ईओ से बात कर प्रतिदिन तहसील परिसर में पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर महामंत्री पारसनाथ दुबे, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रयाग दास, कमलेश कुमार मौर्य, सुजीत कुमार यादव, फखरे आलम, रोशन अली, शैलेश दुबे, मनोज कुशवाहा, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed