फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advance control strategy discussed

एडवांस कंट्रोल स्ट्रेटेजी पर हुई चर्चा

Fri, 02 Jul 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Advance control strategy discussed
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलमेंट प्रोग्राम का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान एडवांस कंट्रोल स्ट्रेटेजीज: डिजाइन एंड एप्लीकेशन विषय पर कार्यशाला में कौशल निखारने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एकेटीयू लखनऊ में एफटीयू के डीन प्रो. जेबी श्रीवास्तव ने आयोजन की सराहना की। आगे भी ऐसे आयोजनों की जरुरत बताई। विशिष्ट अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन तिवारी ने कहा कि आपदा काल के बावजूद बड़ी संख्या में फैकल्टी व रिसर्च स्कॉलर का इस कार्यक्रम में शामिल होना बड़ी उपलब्धि है। संस्थान के निदेशक प्रो गीतम सिंह तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम फैकेल्टी एवं रिसर्च स्कॉलर के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। कार्यक्रम कन्वेनर डॉ. टी. चिरंजीवी ने बताया कि पिछले पांच दिनों से कुल 14 सत्रों का संचालन हुआ। सभी सेशन के प्रवक्ता आईआईटी, एनआईटी व प्रसिद्ध संस्थानों के रहे, जिन्होंने एडवांस कंट्रोल स्ट्रेटेजीज के उद्भव, क्रमिक विकास, वर्तमान में तकनीकी और विज्ञान में उनकी भूमिका पर वृहद चर्चा की। कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डीन अधिष्ठाता डॉ. आमोद कुमार तिवारी, डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, राम ईश्वर वैस, डॉ. राजकुमार पटेल, डॉ. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed