फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Adolescent health clinic will be operated like before

पूर्व की भांति किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक का होगा संचालन

Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Adolescent health clinic will be operated like before
सोनभद्र। प्रदेश में बढ़ते कोविड-19 महामारी के कारण 2 माह से प्रभावित किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित सभी गतिविधियों का संचालन जिले में पुन: शुरू होगा। इसको लेकर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने निर्देश पत्र सीएमओ को जारी किया है। इसमें कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते पिछले दो माह से किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम संबंधित गतिविधियां प्रभावित रही हैं। ऐसी स्थिति में आम जनमानस को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित सभी गतिविधियों का संचालन बहुत आवश्यक है। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी सावधानियों के साथ राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के सभी गतिविधियों की सेवाएं प्रारंभ की जाएं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय एवं ब्लॉक स्तर पर स्थापित किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों को निर्धारित समयानुसार प्रतिदिन संचालित करना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा किशोर स्वास्थ्य काउंसलर, एएनएम तथा आशा अपनी आउटरिच गतिविधियों तथा आई ई सी के माध्यम से अपने फोन नंबर का प्रचार कर केंद्र पर आने वाले लाभार्थियों को अधिकतम सेवा पहुंचाना सुनिश्चित करें और पियर एजुकेटर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग मास्क एवं सैनिटाइजर इत्यादि नियमों का पालन करते हुए किशोर स्वास्थ्य दिवस एवं किशोर मित्रता क्लब की बैठके कराने हेतु कार्य योजना बनाकर राज्य स्तर पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रिपुंजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय समेत जिले के आठों ब्लाकों में स्थापित किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक का संचालन शुरू कर दिया गया है। कोविड-19 को लेकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा इससे बचाव की जानकारी प्रदान की जा रही है जिससे कोरोना संक्रमण न फैलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed