फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration monitoring drone cameras in lock down

लॉक डाउन में ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रहा प्रशासन

Tue, 21 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Administration monitoring drone cameras in lock down
दुद्धी। करोना महामारी को लेकर लाक डाउन में नगर और आसपास के इलाकों में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने व नगर में बैगर माक्स लगाये घूमने वाले लोगों को अब महंगा पड़ेगा। मंगलवार को ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। नगर के व्यस्त इलाके और प्रमुख गलियों में ड्रोन कैमरा उड़ा कर नगर के हालातों और घूमने वाले लोगों को कैद किया गया। दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम सुशील कुमार यादव सीओ संजय कुमार वर्मा ने ड्रोन कैमरे को नगर के विभिन्न इलाकों में उड़ा कर तस्वीरों को कैद किया।
विज्ञापन

इसके बाद अनावश्यक रूप से आने जाने वाले लोगों और बाइक चालकों से पूछताछ करते हुए कई बाइकों का चालान भी किया गया है। एसडीएम, सीओ ने बताया कि ड्रोन कैमरे से घूमने वाले की जो तस्वीरें आएंगी उन को चिन्हित करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि बार-बार ध्वनि विस्तारक यंत्र से लॉक डाउन के नियमों को पालन करने को लेकर अलाउंस किया जा रहा है कि लोग अपने घरों में रहे हैं। लेकिन कतिपय लोग बाजार में आकर इधर-उधर अनावश्यक रूप से घूम रहे हैं, अब उनकी खैर नहीं है। ड्रोन कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed