फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADM will verify if there is more than three hundred quintals of paddy

तीन सौ क्विंटल से अधिक धान होने पर एडीएम करेंगे सत्यापन

Wed, 13 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ADM will verify if there is more than three hundred quintals of paddy
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन ने निर्देश दिया है कि 300 क्विंटल तक धान विक्रय करने वाले किसानों के आवेदन का सत्यापन एसडीएम करेंगे। वहीं 300 से अधिक क्विंटल धान बेचने वाले किसानों के आवेदन का सत्यापन एडीएम करेंगे।
विज्ञापन

योगी सरकार ने जिला प्रशासन को अधिक से अधिक किसानों का धान क्रय करने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रशासन धान खरीदने की तैयारी में जुटा है। राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां, घोरावल, करमा, चोपन, कोन, म्योरपुर, दुद्धी और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में 71 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी, लेकिन अब तक 57 केंद्र ही बने हैं। एक नवंबर से 28 फरवरी तक केंद्रों पर धान क्रय किया जाएगा। शासन ने जिला प्रशासन को वर्ष 2021-22 में एक लाख 51 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया है। धान बिक्री के लिए अभी तक 9174 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 2246 किसानों का सत्यापन हो चुका है। एसडीएम तीन सौ क्विंटल तक एवं उसके ऊपर धान विक्रय करने वाले किसानों का एडीएम सत्यापन करेंगे। राजस्वकर्मी आवेदन करने वाले किसानों के यहां जाकर पता कर रहे हैं कि उन्होंने कितने क्षेत्रफल में खेती की है। जितने धान बेचने के लिए आवेदन किया है, उतनी पैदावार हो सकती है या नहीं। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों पर ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 9174 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 2246 किसानों का सत्यापन हो चुका है। किसान जिस तहसील के निवासी होंगे, उसी तहसील के क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों पर ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा होगी। किसान स्वयं भी ऑनलाइन टोकन पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे। -संजय पांडेय, जिला विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed