फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADM raids mining check post at night

रात में एडीएम ने खनन चेकपोस्ट पर मारा छापा

Thu, 11 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
ADM raids mining check post at night
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित खनिज विभाग की चेकपोस्ट पर बुधवार की रात एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने छापेमारी की। एडीएम को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए पासर फरार हो गए। इसकी भनक लगते ही मारकुंडी समेत अन्य जगहों पर टकों को खड़ा कर चालक भाग निकले।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे अचानक एडीएम ने चेकपोस्ट पर पहुंच कर ट्रकों को रोक कर ओवरलोड और परमिट चेक करने लगे। इसकरी जानकारी होते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पोस्ट के आसपास मौजूद प्राइवेट कई व्यक्ति भाग खड़े हुए। एडीएम ने ओवरलोड एक ट्रक को रोकवाया तो चालक खनन कर्मियों से हाथ छुड़ाते हुए वाहन लेकर फरार हो गया। अपर जिलाधिकारी ने खनन कर्मियों से ट्रकों के परमिट चेक करने और छोड़ने आदि के बारे में जानकारी ली। उधर एडीएम के चेकपोस्ट पर मौजूद होने की खबर बगैर परमिट और ओवरलोड परिवहन करने वालों को जंगल में आग की तरह सूचना पहुंच गई है और वे लोग अपने-अपने चालकों को फोन कर ट्रकों को जहां-तहां खड़ा करवा दिया। एडीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed