फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aditya got 98.6 percent marks in 12th

12वीं में आदित्य को मिले 98.6 प्रतिशत अंक

Fri, 30 Jul 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Aditya got 98.6 percent marks in 12th
सोनभद्र। सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं के नतीजे घोषित किए। कोरोना संकट के कारण प्रभावित हुए सत्र के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन से मेधावियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा के लिए पंजीकृत अधिकांश छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं। रेणुकूट के आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के आदित्य मिश्र ने सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं निर्मला कान्वेंट स्कूल के श्रियांश सिंह को 98.2 प्रतिशत और सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के आयुष सिंह को 98 प्रतिशत अंक मिले। मेधावियों की सफलता पर शिक्षकों-अभिभावकों में भी खुशी रही। बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्होंने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कोरोना के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं बाधित हुई हैं। लिहाजा 12वीं के छात्र-छात्रा अपने रिजल्ट को लेकर सशंकित बने हुए थे। सीआईएससीई के रिजल्ट के बाद उनकी बेचैनी और बढ़ गई थी। सीबीएसई की ओर से पहले 31 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया जाना था। अचानक से इसमें तब्दीली करते हुए 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को ही जारी कर दिया गया। इसके चलते दोपहर तक तमाम बच्चे और स्कूल संचालक इससे अनजान बने रहे। बाद में उन्हें रिजल्ट जारी होने की जानकारी हुई तो सीधे कम्प्यूटर, मोबाइल पर बोर्ड की वेबसाइट खंगालने लगे। रिजल्ट देखकर ज्यादातर के चेहरे चमक गए तो कुछ को आशानुकूल नंबर न मिलने पर मायूसी भी मिली। बच्चों ने स्कूल पहुंचकर सफलता की खुशी मनाई तो एक-दूसरे के घर पहुंचकर भी बधाई दी। लाड़लों की सफलता पर अभिभावक भी फूले नहीं समाए।
विज्ञापन

बिड़ला स्कूल के आदित्य को मिले सर्वाधिक अंक
रेणुकूट। हिंडाल्को में संचालित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य मिश्र ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है। आदित्य विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहीं स्मिता यादव को 96.2 और सृजनी चौधरी को 96 प्रतिशत अंक मिले। वहीं वाणिज्य वर्ग में रिद्धिराज और मृत्युंजय यादव को 96.8, अवनि पांडेय को 96.2 और अभिजात प्रियदर्शी को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। प्राचार्य डेफनी अंगर ने बताया कि 111 बच्चे परीक्षा में पंजीकृत थे। इसमें 55 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रियांश को मिले 98.2 प्रतिशत अंक
रेणुकूट। निर्मला कान्वेंट और केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। निर्मला कान्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर अलीना ने बताया कि विज्ञान वर्ग के छात्र श्रियांश सिंह ने 98.2 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। लव कुमार त्रिपाठी और हरिओम मिश्रा 96.8 फीसदी अंकों ने दूसरे नंबर पर रहे। वहीं कृति सिंह व दीप्ति राज ने 96.6 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य वर्ग में समृद्धि श्रीवास्तव ने 96.4 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान और निकिता और आस्था गुप्ता ने 96.2 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य गौतम गुप्ता ने बताया कि विज्ञान वर्ग के छात्र विशाल डे ने 95.4 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किया।

सेंट जोसेफ में आयुष रहे टॉपर
शक्तिनगर। सेंट जोसेफ स्कूल एनटीपीसी शक्तिनगर के छात्र आयुष सिंह ने 98 फीसदी अंक अर्जित कर 12वीं की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रहे उत्कर्ष को 96.4 प्रतिशत और सृजन राहा को 95.8 फीसदी अंक हासिल हुए। विद्यालय के कुल 35 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया। प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। शिक्षक एस. विल्सन, अन्नू विल्सन, रश्मि श्रीवास्तव, रागिनी शर्मा, डेविस पीपी, जिम्मी थॉमस, विमल शर्मा, अशोक सिंह, मृत्यंजय सिंह, शशि शुक्ला, योगेंद्र तिवारी, एंथोनी लंगन ने भी बच्चों को बधाई दी। सेंट जोसेफ बीजपुर में तान्या सिंह को 96.8 प्रतिशत, दिव्या जिम्मी 96.8, शिवम कुशवाहा 96.6 फीसदी, सृष्टि जायसवाल 95.8 फीसदी अंक हासिल किया। फादर वैश्टिस्ट दसौज ने शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed