फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken against the schools which are obstructing vaccination

टीकाकरण में बाधा बन रहे स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the schools which are obstructing vaccination
जिले में किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार शुरुआती दिनों में काफी बेहतर थी। स्कूल खुलने के कारण शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों ने उत्साह से टीका लगवाया। अब पिछले कुछ दिनों से टीकाकरण की रफ्तार घट रही है। ऐसे में विभाग टीकाकरण में बाधक बन रहे विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

टीकाकरण के पहले चरण में विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जाना था। इस क्रम में पूर्व से जागरूक कई विद्यालयों ने अपने विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुला कर किशोरों का टीकाकरण करा कर 10 दिन के भीतर ही टीकाकरण के आंकड़े को 75 प्रतिशत तक पहुंचा दिया लेकिन इसी टीकाकरण के क्रम में रफ्तार रोकने में रोड़ा बन रहे कुछ विद्यालयों की कमी ने अब टीकाकरण की रफ्तार कम कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिदिन पत्र जारी होने के बाद भी विद्यालय बच्चों के टीकाकरण कराने में असफल हो रहा है। ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर इन पर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का भी प्रयास किया जा रहा है। अध्यापकों की लापरवाही से भी रफ्तार की गति धीमी हो रही है। कई अध्यापक टीके के प्रति जागरूक नहीं है। इसलिए छात्र-छात्रा भी टीके की डोज लेने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण को महत्ता नहीं दे रहे विद्यालय के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर टीकाकरण में रोड़ा बन रहे विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। इन पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - रविशंकर, डीआईओएस, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed