फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action soon on 21 fake teachers including 13 handicapped

13 दिव्यांग सहित 21 फर्जी शिक्षकों पर शीघ्र होगी कार्रवाई

Mon, 14 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Action soon on 21 fake teachers including 13 handicapped
दिव्यांग न होने या कम दिव्यांग होने के बावजूद ज्यादा दिव्यांग होने का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने और उसी आधार पर शिक्षक पद की नौकरी हासिल करने वालों पर शीघ्र कार्रवाई होने वाली है। शिक्षा विभाग ने ऐसे 21 लोगों को चिह्नित किया है। इनमें से शिक्षकों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद जल्द ही बर्खास्तगी होने वाली है। 13 ऐसे हैं जिन्हें अंतिम नोटिस जारी भी कर दी गई है। ऐसे में अब वे मेडिकल बोर्ड के समक्ष नहीं पहुंचते हैं तो इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो जिले में वर्ष 2010 के बाद हुई सहायक अध्यापक पद की भर्ती प्रक्रिया में तमाम खामियों का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। उसमें फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र का भी मामला सामने आया। पहले हुई जांच में आठ शिक्षक ऐसे मिले जिन्होंने फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र पर नौकरी हासिल की थी। ऐसे में मेडिकल बोर्ड ने उनका प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। अब शिक्षा विभाग इन सभी आठ शिक्षकों को बर्खास्त करने की कार्रवाई करने वाला है। विभाग की ओर से फाइल आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड के समक्ष नहीं जा रहे
जिले के 13 ऐसे शिक्षक बाद में चिह्नित किए गए जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र में खामियां थीं। इन सभी को नोटिस जारी की गई। कहा गया कि वह अपना पक्ष मेडिकल बोर्ड के समक्ष रख सकते हैं। अन्यथा कार्रवाई तय है। पहले तीन नोटिस जारी की जा चुकी है। तीन दिन पहले पुन: नोटिस भेजकर मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यदि ये शिक्षक नहीं पहुंचे तो मेडिकल बोर्ड जो निर्णय लेगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले आठ और बाद में 13 ऐसे शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। 13 शिक्षकों को नोटिस भेजकर मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है। - डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed