फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   action

उभ्भाकांड: पीड़ितों को पट्टे पर मिलेगी साढ़े सात-सात बीघे जमीन

Mon, 09 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
action
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली के उभ्भा गांव में आदर्श कृषि सहकारी समिति की भूमि को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष में मारे गए लोगों के आश्रितों एवं घायलों को पट्टे पर भूमि देने की कवायद तेज हो गई है। प्रत्येक पीड़ित को ग्राम सभा की खाली पड़ी जमीन साढ़े सात-सात बीघे पट्टे पर मिलेगी। इनके अलावा भूमिहीनों को भी सरकारी भूमि की उपलब्धता के अनुसार पट्टा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में भूमि को पट्टे पर देेने का प्रस्ताव पास हो गया है। घोरावल तहसील प्रशासन चयनित पट्टेधारकों को अधिकार पत्र देने की कार्यवाही में जुटा है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 17 जुलाई को उभ्भा में आदर्श सहकारी कृषि समिति की भूमि को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। प्रधान पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडे और बंदूक से दूसरे पक्ष के 11 लोगों की हत्या कर दी थी। जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ग्र्राम प्रधान यज्ञदत्त समेत 50 से अधिक लोगों को हत्या समेत अन्य धाराओं में चालान कर चुकी है। जबकि अभी कई आरोपी फरार चल रहे हैं। घटना की जांच एसआईटी कर रही है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जिला प्रशासन ने उभ्भा के भूमिहीनों, मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को ग्राम सभा की भूमि पर पट्टे पर देने की कार्यवाही में युद्धस्तर पर जुटा है। इस संबंध में घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र ने बताया कि 11 मृतकों के आश्रितों एवं 23 घायलों को साढ़े सात-सात बीघे भूमि पट्टे पर दी जा रही है। इनके अलावा 37 भूमिहीनों को भी पट्टे पर जमीन देने की कार्यवाही जारी है। भूमिहीनों को जमीन की उपलब्धता के अनुसार जमीन पट्टे पर मुहैया कराई जाएगी। कहा कि ग्राम सभा की खुली बैठक में पट्टे पर जमीन देने का प्रस्ताव पास हो गया है। चयनित लाभार्थियों को उनका अधिकार पत्र देने की कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed