{"_id":"65789218689e5781f50b6b96","slug":"accused-of-taking-a-young-man-hostage-six-including-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-6904-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: युवक को बंधक बनाने का आरोप, महिला समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: युवक को बंधक बनाने का आरोप, महिला समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में बागपत निवासी एक युवक को बंधक बनाकर उससे जबरन वसूली करने का मामला आया है। मामले में पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन टीएन त्रिपाठी ने बताया कि बागपत जिले के दोघट निवासी आशीष राणा उर्फ गुड्डू पुत्र सतेन्द्र राणा ने तहरीर देकर बताया कि वो मोबाइल एसोसीरीज का सामान बेचता है। जिसे कुछ युवकों ने आठ दिसंबर को फोन से वार्ता कर अकेले में मारकुंडी बुलाया। जहां से उसे रजधन गांव ले गए और रंजीत के मकान में बंधक बनाए रखे। वहा उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि आशीष को रजधन से हटाकर कुरूहुल की पहाड़ी पर ले जाकर रातभर एकांत में रखा गया। हालांकि इस बीच मौका मिलने पर 10 दिसंबर की सुबह आशीष राणा अभियुक्तों के चंगुल से भाग निकला। मामले में पुलिस ने महिला समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया था। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर निवासी शीतल चौबे, बरौली निवासी संदीप पाठक उर्फ दीपू, चोपन थाना क्षेत्र के रजधन निवासी आशीष मौर्य, कम्हरिया बलुई बंधा निवासी किशन भारती, रजधन निवासी रंजीत भारती, सदर कोतवाली के पूरब मोहाल निवासी रुपाली उर्फ सुनीता उर्फ बिन्दु को करगरा मोड़ मारकुण्डी से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की घटना में शामिल रहे हैं।