फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   accused of social boycott

Sonebhadra News: सामाजिक बहिष्कार करने का आरोप लगाया

Thu, 26 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
accused of social boycott
हाथीनाला। क्षेत्र के कोटा के गुरमुरा क्षेत्र में अंतरजातीय विवाह से नाराज लोगों की ओर से दोनों परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने अपने लड़के की शादी अनुसूचित जाति की लड़की से दोनों पक्षों की रजामंदी से 10 मई को कराई थी। अंतरजातीय विवाह से नाराज कुछ लोगों ने विरोध किया। इसे लेकर अराजक तत्वों ने लड़का पक्ष को जाति समाज से बहिष्कार किए जाने का संदेश पर्चे पर छपवाकर क्षेत्र में बंटवा दिया था। इसकी लिखित शिकायत चोपन पुलिस से की गई थी, लेकिन विपक्षियों ने माफी मांग ली। इसके बाद सुलह समझौता कर लिया गया था। लड़के के पिता ने पांच लोगों पर फिर प्रताड़ित व परेशान करने का आरोप लगाया है। चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed