फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of rape by threatening to make video viral

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Tue, 24 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape by threatening to make video viral
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस मामले में मंगलवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र की रहने वाली वादिनी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी शादी चोपन थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से तय थी। उसी दौरान जिस लड़के से शादी होनी थी उसे कुत्ते ने काट लिया। लड़के के घरवालों ने मेरे पिता से दवा इलाज के लिए 40 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद शादी करने से इनकार करने लगे। इसके बाद उसने लड़के और उसके परिवार के लोगों से रुपये वापस करने की बात कही तो कुछ माह पूर्व उसे राबर्ट्सगंज रुपये ले जाने के लिए बुुलाया गया। उसका आरोप है कि उसे एक कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया गया। होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। युवक और उसके साथ मौजूद लोगों ने कहा कि अब रुपये मांगोगी तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर उसके साथ युवक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद रिश्तेदारों के पास वीडियो भी भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शिवानंद, लीलावती, सोनी और गुंजा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed