फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of contesting gram pradhan election on fake caste certificate, complaint to election officer

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर प्रधानी चुनाव लड़ने का आरोप, निर्वाचन अधिकारी से हुई शिकायत

Wed, 12 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of contesting gram pradhan election on fake caste certificate, complaint to election officer
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बछौधा में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित प्रधान सीट पर सामान्य जाति के व्यक्ति द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर चुनाव लड़ने और जीतने का मामला सामने आया है। चुनाव में हारी हुईं प्रधान पद की महिला प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बछौधा की रहने वाली शाहिना बेगम और सितारा ने चुनाव आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रॉबर्ट्सगंज को दिए पत्र के माध्यम से बताया कि हम प्रधान पद के प्रत्याशी थे और पिछड़ी जाति के हैं। आरोप है कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रिजवाना पत्नी जुबेर खान जो पठान सामान्य जाति की हैं, उन्होंने तथ्य छिपाकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ीं और जीतीं। शिकायतकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुन: चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed