फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused arrested for molesting woman

महिला से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for molesting woman
बभनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां के साथ छेड़खानी करना शादीशुदा युवक को महंगा पड़ गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बभनी थाने में दिए तहरीर में महिला के पति ने बताया कि बुधवार की रात उसकी पत्नी घर में अकेली थी। पति अपने ड्यूटी पर चला गया था। आरोप है कि बुधवार की रात में मकान मालिक के लड़के ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। महिला शोर मचाती हुई घर से भाग कर पड़ोसियों के घर पहुंची और अपनी जान बचाई। पति के वापस आने पर महिला ने आप बीती बताई। इस पर पति ने मामले की शिकायत बभनी पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच कर शुक्रवार को आरोपी युवक डब्बू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को छेड़खानी के आरोप मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed