फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused arrested for committing rape after promising a cure through occult rituals

Sonebhadra News: तंत्र-मंत्र से ठीक करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for committing rape after promising a cure through occult rituals
तंत्र-मंत्र की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया तांत्रिक। - पुलिस
सोनभद्र। तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक तांत्रिक ने माइग्रेन पीड़ित किशोरी को ठीक कर देने का भरोसा देकर अपने घर रख लिया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। 20 दिन बाद जब पीड़िता घर पहुंची तब उसने माता-पिता को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

पहले स्थानीय स्तर पर इसकी पंचायत हुई। लोकलाज का हवाला देकर एक सप्ताह से अधिक समय तक पीड़ित परिवार को चुप रखा गया। शनिवार को पीड़िता मां के साथ कोतवाली पहुंची। दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने रविवार को तांत्रिक रमन प्रसाद मौर्य (46) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपती की नाबालिग बेटी लंबे समय से माइग्रेन पीड़ित थी। उसका उपचार भी वाराणसी के एक न्यूरो विशेषज्ञ के यहां चल रहा था। इसी दौरान राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आमडीह निवासी रमन प्रसाद मौर्य (46) उनके संपर्क में आया। शिवचर्चा के जरिये परिवार से नजदीकी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने-जाने के दौरान उसने पीड़िता पर तंत्र का साया बताते हुए तंत्र-मंत्र के जरिये उसे कुछ ही दिन में ठीक कर देने का भरोसा दिया। 11 अक्तूबर को किशोरी वहां से किसी तरह निकलकर माता-पिता के पास पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

मां उसे लेकर कोतवाली पहुंची और प्रभारी निरीक्षक को प्रकरण से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक मां ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी और आरोपी पर परिचित होने का लाभ उठाने का आरोप लगाया था।
रविवार की दोपहर 2:50 बजे आरोपी के हिंदुआरी ओवरब्रिज के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। मौके पर घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed