{"_id":"613c29a2255d412fd511e8f7","slug":"accident-in-sonbhadra-uncontrolled-car-falls-into-ditch-hindalco-vice-president-only-son-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: खाई में गिरी अनियंत्रित कार, हिंडाल्को के उपाध्यक्ष के इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: खाई में गिरी अनियंत्रित कार, हिंडाल्को के उपाध्यक्ष के इकलौते बेटे की मौत
Sat, 11 Sep 2021 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 11 Sep 2021 03:29 PM IST
सार
युवक अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर उसकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। जिसमें उसकी मौत हो गई और दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में हिंडाल्को के उपाध्यक्ष (वित्त एवं लेखा) के इकलौते पुत्र की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हिंडाल्को के उपाध्यक्ष उज्ज्वल केस का पुत्र विक्रांत केस(25) शनिवार की रात अपने दोस्त के साथ अनपरा से रेणुकूट आ रहा था। पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के पास रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।
विज्ञापन
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास से कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने विक्रांत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल दूसरे युवक की भी हालत गंभीर है। पिपरी एसओ ने बताया कि घायल युवक का उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।