{"_id":"5e20a8ed8ebc3e4b3a57a6a1","slug":"accident-in-sonbhadra-trailer-khalasi-died-sonbhadra-news-vns5055725171","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा ट्रेलर खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा ट्रेलर खलासी की मौत
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी-सिंगरौली मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात कोल परिवहन में लगा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक मकान को तोड़ते हुए घर में प्रवेश कर गया। जिससे घटना में जहां खलासी की मौत हो गयी वहीं चालक मौके से फरार हो गया। जबकि घर वाले बाल-बाल बच गए।
सिंगरौली की ओर से कोयला लेकर आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित औड़ी निवासी सुखीलाल बैसवार के मकान मे प्रवेश कर गया। है। घटना में टे्रेलर के आगे का हिस्सा जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना में ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने म्योरपुर निवासी खलासी विजय नाथ यादव पुत्र निर्मल यादव को निकालने का प्रयास किया परन्तु रात्रि होने के कारण उसे निकाला नहीं जा सका जिससे उसकी मौत हो गयी। सुबह जेसीबी व हाइड्रा की मदद से खलासी के शव को निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सुबह से ही मौके पर भारी भीड़ उमड़ी रही। घटना के बाद चालक फरार हो गया। घटना में घर में सोये लोग जहां बाल-बाल बच गये वहीं रात भर अनहोनी की आशंका से परेशान रहे।