फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ABVP's role is important in creating a visionary student leadership

दूरदर्शी छात्र नेतृत्व खड़ा करने में विद्यार्थी परिषद की भूमिका अहम

Wed, 13 Jul 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
ABVP's role is important in creating a visionary student leadership
चोपन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
काली मंदिर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त विभाग सह संयोजन पवित्र जायसवाल, सह संयोजक मनमोहन कुमार का जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लाद कर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

नगर मंत्री विश्वजीत साहनी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रांत सहमंत्री सुधीर कुमार पाठक ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारों को लेकर देश और दुनिया भर में योग्य दूरदर्शी छात्र नेतृत्व खड़ा करने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सशक्त, समर्थ, सक्षम व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं का अतुलनीय योगदान रहने वाला है। पूर्व जिला सह-संयोजक अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के ज्ञान, शील और एकता के मूलमंत्र पर चलकर समाज, राष्ट्र व मानवहितों की रक्षा के साथ आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही है। इस दौरान राज दुबे, प्रतीक शुक्ला, निर्भय चंदेल, शिवा कुमार, अभिषेक जायसवाल, विकास विश्वकर्मा, अखिलेश पाल, अनुभव चौबे, हर्ष तिवारी, करन उपाध्याय, रितेश जायसवाल, राहुल ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed