फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ABVP burns Javed Akhtar's effigy for comparing RSS to Taliban

आरएसएस की तुलना तालिबान से करने पर एबीवीपी ने जावेद अख्तर का पुतला फूंका

Tue, 07 Sep 2021 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
ABVP burns Javed Akhtar's effigy for comparing RSS to Taliban
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओबरा नगर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डिग्री कालेज चौराहे पर जावेद अख्तर का पुतला दहन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा, सौरभ सिंह पंकज और शिखर सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबानी आतंकवादी संगठन से करने वाले जावेद अख्तर संघ से माफी मांगें अन्यथा पुरजोर विरोध किया जायेगा।
विज्ञापन

काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री विपुल शुक्ला और पीजी कॉलेज ओबरा के छात्र संघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी ने कहा कि इस मां भारती की धरती पर इनके परिवार की एक भी फिल्म चलने नहीं देंगे। यह कम्युनिस्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ऊपर कोई भी निंदनीय टिप्पणी कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनमोल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्र निर्माता संगठन है उसके बारे में निंदनीय टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। इस दौरान अनिकेत सिंह, निहाल गुप्ता, विजय सिंह गौड़, अरमान खान, मोहम्मद अली, रक्षित यादव, ऋषभ यादव, कुमार सौरभ सिंह, नीतीश पांडे, शुभम जयसवाल, कृष्णा पासवान, सूरज पासवान, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed