{"_id":"63569f55ce01e75d825b5a3f","slug":"absconding-after-threatening-to-crush-forest-workers-with-tractor-sonbhadra-news-vns6805753101","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी देकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी देकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरहा वन क्षेत्र में रविवार को बालू का अवैध खनन रोकने पहुंचे वन कर्मियों को ट्रैक्टर से दबाने की धमकी देकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। वन कर्मियों ने पीछा किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वन रेंजर ने बभनी थाने की पुलिस को ट्रैक्टर लेकर भागने वाले चालक के खिलाफ सूचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर फॉरेस्ट गार्ड प्रकाश नारायण दुबे को ग्रामीणों ने सूचना दी कि जरहा वन रेंज के ठुरकी नदी से बकरिहवा के पास दिन दहाड़े एक ट्रैक्टर-ट्राली पर अवैध बालू लोड किया जा रहा है। फारेस्ट गार्ड ने मामले की सूचना वन दरोगा राजू कुमार को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा मय फोर्स के ठुरकी नदी पर पहुंच गए।
वन कर्मियों को देख कर बालू लोड कर रहे टैक्टर चालक भागने लगा। वन दरोगा राजू कुमार ने बताया कि हम लोगों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ट्रैक्टर से दबाने की धमकी देकर मौके से बभनी की ओर भाग निकला। उन्होंने बताया कि काफी दूर तक पीछा कर रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। इसकी सूचना वन रेंजर राजेश कुमार सिंह को दी।
विज्ञापन
रेंजर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताते चलें कि क्षेत्र में खनन माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बेखौफ होकर दिन रात नदी नालों में अवैध खनन किया जा रहा है। इस बाबत डीएफओ मनमोहन मिश्रा ने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में किसी तरह का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। वन कर्मियों को धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।