फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ABIC Renukoot's team tops in sports competition

खेल प्रतियोगिता में एबीआईसी रेणुकूट की टीम अव्वल

Fri, 28 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
ABIC Renukoot's team tops in sports competition
रेणुसागर स्थित आदित्य बिडला इंटर कालेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का उत? - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर और बभनी ब्लाक के माध्यमिक विद्यालयों की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता रेणुसागर स्थित आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई। ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, डिस्कस थ्रो सहित अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हिंडाल्को रेणुपावर डिविजन के यूनिट हेड व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केपी यादव, एचआर प्रमुख शैलेष विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों की हौसलाफजाई करते हुए उन्हें खेल की महत्ता बताई और हार-जीत की परवाह किए बगैर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 500 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़, सहित कुल 48 स्पर्धाएं हुईं। इसमें आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज (एबीआईसी) रेणुकूट ने 21 प्रतियोगिताओं में अव्वल रहकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुसागर ने 14 प्रतियोगिता जीत कर दूसरे और डॉक्टर अंबेडकर सरस्वती इंटर कॉलेज अनपरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रेणुसागर स्थित आदित्य बिडला इंटर कालेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का उत?

रेणुसागर स्थित आदित्य बिडला इंटर कालेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का उत?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed