{"_id":"5e20a9988ebc3e4b0c3b2035","slug":"abhinav-and-parvika-of-the-district-will-communicate-with-the-prime-minister-sonbhadra-news-vns505573059","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से संवाद करेंगे जिले के अभिनव और वर्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से संवाद करेंगे जिले के अभिनव और वर्तिका
विज्ञापन
रेणुकूट में प्रधानमंत्री से वार्ता के लर ए चयनित छात्रा वर्तिका मौर्या पिता और भाई के साथ।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/रेणुकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चुनिंदा छात्र-छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा करेेंगे। इसके लिए जिले के एक छात्र और एक छात्रा को चयनित किया गया है। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर सेक्शन के कक्षा नौ के छात्र अभिनव कुमार पुत्र रोहित शर्मा, निवासी सहिजन कला और निर्मला कांवेंट हाईस्कूल रेणुकूट की वर्तिका मौर्या पुत्री रमेश कुमार मौर्या निवासी रेणुकूट का चयन हुआ है। उनके चयन से उनके अभिभावकों के साथ ही विद्यालय परिवार में हर्ष है।
अभिनव का कहना है कि परीक्षा जब आती है तो उसे कैसे हैंडल करना चाहिए। परीक्षा में अच्छे अंक और अच्छी पोजीशन लाना चाहिए। इसके लिए वे निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उसका कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा की तैयारी के साथ ही आत्मबल की मजबूती को लेकर सवाल करेगा। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सपना सच हो रहा है। उसके पिता रोहित शर्मा, माता मंजू देवी का कहना है कि उनका परिवार अपने बच्चे की सफलता पर खुश है। उम्मीद करते हैं कि बच्चा कड़ी मेहनत करे और भविष्य में भी सफल रहे।
रेणुकूट: 20 जनवरी को दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री से सीधे संवाद को लेकर नगर में स्थित निर्मला कान्वेंट की छात्रा वर्तिका मौर्या एवं उसके परिजन काफी खुश हैं। वर्तिका के लिए यह मौका एक सपने के साकार होने जैसा लग रहा है। प्रधानमंत्री से कई प्रश्न पूछने की इच्छुक वर्तिका परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव और डर से बचने के बारे में सवाल करेंगी। वहीं किसी कंपटीशन में हिस्सा लेते समय लगे कि दूसरे बच्चे मुझसे बेहतर होंगे तो उस डर से बचने का मंत्र प्रधानमंत्री से लेना चाहती हैं। पेशे से कंप्यूटर व्यवसायी वर्तिका के पिता रमेश मौर्या का कहना है कि मेरी बेटी देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर पढ़ाई और परीक्षा पर चर्चा करेगी जिसको लेकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। बेटी के लिए यह एक अच्छा अवसर है। जिले के बच्चों के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणा स्त्रोत होगा। इस तरह के संवाद से बच्चों के अंदर परीक्षा के प्रति बैठा डर दूर होगा। बच्चे परीक्षा से जुड़े सवाल प्रधानमंत्री से करेंगे तो उनसे मिले जवाब से देश के अन्य बच्चों को भी लाभ मिलेगा और आगे बढ़ने में सहायक होगा। वर्तिका का भाई रचित मौर्या नगर के केशरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर में कक्षा पांच का छात्र है।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सहिजन गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर वार्ता के लिए चयनित- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन