फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man died of snakebite, his sister had died seven days ago

Sonebhadra News: सर्पदंश से युवक की मौत, सात दिन पहले बहन की गई थी जान

Mon, 04 Aug 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man died of snakebite, his sister had died seven days ago
सलखन। चोपन थाना के मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला चकरिया में रविवार की रात सर्पदंश से विजय बैगा (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

सात दिन पहले सर्पदंश से उसकी बहन की जान चली गई थी। एक हफ्ते के भीतर सर्पदंश से भाई-बहन की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है।
चकरिया टोला में महेश बैगा का पुत्र विजय बैगा (30) रविवार की रात घर में सो रहा था। इसी बीच विषैले सांप ने उसके हाथ में डंस लिया। विजय के चीखने पर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। इसी बीच विजय बेहाश हो गया। परिजनों ने तत्काल उसकी झाड़-फूंक शुरू कराई लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि 30 जुलाई की रात विजय की बहन सविता बैगा (19) को घर में सोते समय सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन

झाड़-फूंक के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अभी परिवार के लोग बेटी की मौत से अभी उबरे नहीं थे कि अब जवान बेटे की मौत हो गई। विजय के दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद पिता महेश बैगा, माता और विजय की पत्नी रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। सर्पदंश से एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि गुरमा चौकी प्रभारी को घटनास्थल पर भेजा गया था। सर्पदंश से मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed