फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A woman died due to drowning while bathing in Bandhi

Sonebhadra News: बंधी में नहाते समय डूबने से महिला की मौत

Fri, 04 Apr 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
A woman died due to drowning while bathing in Bandhi
ओबरा। ग्राम पंचायत पनारी के टोला खैराही स्थित बंधी में नहाने के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पनारी ग्राम पंचायत के पलसो निवासी फूलकुमारी (50) पूजा पाठ कराती थीं। नवरात्र पूजा कराने के लिए वह पास के ही दूसरे टोले खैराही में किसी के यहां गई हुई थीं। शुक्रवार की सुबह अपने एक अन्य साथी के साथ पास में स्थित बंधी में नहाने के लिए गई। लेकिन वह भूलवश कपड़ा नहीं लाई। उन्होंने अपने साथी को कपड़ा लाने के लिए बोला और बोलकर बंधी में नहाने लगीं। पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में डूबने लगी। मौके पर मौजूद कुछ बच्चों ने फूलकुमारी को डूबता देख ग्रामीणों को सूचना दी। लेकिन जब तक लोग पहुंचते तब तक फूलकुमारी की बंधी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ओबरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed