{"_id":"5fb808588ebc3e5be028d3aa","slug":"a-waterproof-pandal-is-being-prepared-for-the-chief-minister-s-program-sonbhadra-news-vns5592183190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहा वाटरप्रुफ पांडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहा वाटरप्रुफ पांडाल
विज्ञापन
चतरा ब्लॉक के करमाव में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के प्रस्तावित स्थल पर बनता हेलीपैड़।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। चतरा ब्लाक के करमांव गांव में धंधरौल बंधे के पास 22 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसको देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं। मौसम को देखते हुए मंच और पूरा पंडाल वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है। हेलीपैड, दो सड़कों और अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला, आईजी विंध्याचल रेंज पीयूष श्रीवास्तव, डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, हेलीपैड और रास्ते को देखा। वाहनों की पार्किंग, बैरियर स्थल और आम लोगों तथा वीआईपी के जाने वाले रास्ते को लेकर जानकारी ली। धंधरौल बांध तिराहे से मऊ जाने वाले रास्ते पर तिराहे के पास ही बैरियर लगाने की योजना है। बताया गया कि 300 फीट चौड़ा और चार सौ फीट लंबा पंडाल बन रहा है जिसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें पांच हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री के लिए 60 फीट लंबा 32 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग मंच तैयार हो रहा है। पीडब्ल्यूडी खंड दो की ओर से 26 मीटर लंबा और 26 मीटर चौड़ा हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। सात मीटर चौड़ी वीआईपी रोड तैयार की जा रही है। कार्यक्रम स्थल तक जनता के जाने के लिए सड़क बनाई जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मंडलायुक्त, आईजी, डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने डीएम से कार्यक्रम स्थल पर लोगों के आवागमन, रास्ता, मंच, सुरक्षा आदि को लेकर जानकारी ली। साथ ही पांडाल और मंच को सुरक्षित तरीके से बनाने का निर्देश दिया।
इनसेट:
जमीन को किया जा रहा समतल
धंधरौल बांध स्थल पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सड़क निर्माण, जमीन समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। दो जेसीबी लगाकर जमीन को समतल कराया जा रहा है। दो दिनों से रूक-रूक कर हुई बारिश के वजह से मिट्टी गिली हो जाने से जमीन समतलीकरण में परेशानी हो रही है। ट्रैक्टर भी लगाए गए हैं। एक ट्रैक्टर जनता को जाने वाले बनाए जा रहे मार्ग पर कीचड़ में फंस गया जिसे बाद में निकाला गया।
विज्ञापन
इनसेट:
बीस अस्थायी शौचालय बन रहे
कार्यक्रम स्थल पर पंचायत राज विभाग की ओर से अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मौके पर महिलाओं और पुरुषों के लिए दस-दस अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। वहां दो ब्लॉकों के सफाई कर्मी लगाए गए हैं। मौके सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
इनसेट:
इन पेयजल परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
तहसील राबर्ट्सगंज
1- हर्रा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
2- बेलाही ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
3- पटवध ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
4- तेंदुआही ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
5- नगवां ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
तहसील ओबरा-
1- केवथा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
2- गुरमुरा ग्राम समूह पाइस्त्रत्त्प पेयजल योजना
3- पनारी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
तहसील घोरावल -
1- कदरा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
2- नेवारी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
तहसील दुद्धी में:-
1- परासी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
2- अमवार ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
3- बीजपुर ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना
4- झीलो ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना