फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A trailer overturned in a drain and caught fire, the driver trapped in the cabin was burnt alive

Sonebhadra News: नाले में पलटे ट्रेलर में लगी आग, केबिन में फंसा चालक जिंदा जला

Thu, 29 May 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
A trailer overturned in a drain and caught fire, the driver trapped in the cabin was burnt alive
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रनटोला में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह एंगल लदा ट्रेलर जमतिहवा नाले में पलट गया। इसके बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। उसमें फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वह काफी देर तक मदद के लिए चीखता रहा और बाहर निकाले जाने तक वह काफी झुलस गया था। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रेलर को हटाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ गांव निवासी बाबूलाल पनिका (22) ट्रेलर पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से लोहे का एंगल लादकर वाराणसी के लिए निकला था। सुबह मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के पास ढलान पर अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। वाहन का पिछला हिस्सा खुल गया और अगले हिस्से की गति तेज हो गई। चालक जब तक कुछ समझता, ट्रेलर जमतिहवा नाले में पलट गया। इसके बाद ट्रेलर में आग लग गई। चालक बालूलाल उसमें फंसा रह गया, जबकि उसके चचेरे भाई नीतिश व मनीष ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। बीच सड़क हुए हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को केबिन से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अग्निशमन वाहन व क्रेन मंगाकर ट्रेलर को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, तब तक वह काफी झुलस गया था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि ट्रेलर को रास्ते से हटाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

--






निकाल रे निकाल नाहीं त मर जाइब रे...



म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रनटोला के जमतिहवा नाले में ट्रेलर में फंसा चालक बाबूलाल पनिका बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह लगातार निकाल रे निकाल नाहीं त मर जाइब रे... कहता रहा, लेकिन उसे लोग नहीं निकाल सके। जब तक क्रेन आता तब तक वह बहुत ज्यादा झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed