फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A small beginning will make the future of our daughters bright

Sonebhadra News: छोटी शुरुआत से बेटियों का भविष्य होगा सुनहरा

Fri, 01 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A small beginning will make the future of our daughters bright
सोनभद्र। भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में बचत की छोटी सी शुररुआत बेटियों का भविष्य सुनहरा बना सकता है। डाक घर की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में सुकन्या समृद्धि योजना का प्रचार प्रसार किया गया।
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार वाहन को सोनभद्र डाकघर से पोस्टमास्टर एसके दयाल ने रवाना किया। प्रचार वाहन से साथ डाक अधिकारियों ने पूरे नगर में भ्रमण कर लोगों को इस योजना के लाभ के बारे में बताया। कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए शुरू की गई है। इस योजना में एक परिवार में 10 वर्ष अथवा उससे कम उम्र की दो बेटियों के नाम से एकाउंट खोला जा सकता है। न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष एकाउंट में जमा कर सकते हैं। इसकी परिपक्वता अवधि 21 वर्ष, बेटी की शादी के एक माह पहले अथवा तीन माह बाद तक है। इसमें प्रति वर्ष 8.2 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यह पूरी तरह टैक्स फ्री है। कहा कि हर किसी को अपने बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में एकाउंट अवश्य खोलना चाहिए। इस दौरान अनिल जोशी, संजय कुमार सिंह, विकास चौरसिया, श्रेया सिंह, दिलीप सिंह, विजय कुमार, विनय कुमार, हेमा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed