फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A procession carrying the 'Seva Jyoti' (Flame of Service) was taken out from Ramlila Maidan to Barauli Crossing.

Sonebhadra News: सेवा ज्योति लेकर रामलीला मैदान से बढ़ौली चौराहा तक निकाली यात्रा

Thu, 08 Oct 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A procession carrying the 'Seva Jyoti' (Flame of Service) was taken out from Ramlila Maidan to Barauli Crossing.
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राबर्ट्सगंज में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से बढ़ौली चौराहे तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति लेकर पैदल मार्च किया। इससे पहले रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता भाजपा की पहचान है। यात्रा के माध्यम से समाज में सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी संगठन की सक्रियता को दर्शाती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है। कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच रहकर सेवा कार्य कर रहे हैं। इस दौरान घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर खरवार, अमरेश पटेल, विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संयोजन रजनीश रघुवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed