फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A middle-aged man was beaten to death with sticks on such a small matter, the accused absconded after the inci

Sonebhadra crime: इतनी सी बात पर अधेड़ की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, घटना के बाद आरोपी फरार, तलाश जारी

Sat, 08 Apr 2023 01:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Apr 2023 01:00 PM IST
सार

कैथी गांव निवासी नन्द कुमार का जमीन को पड़ोसी गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी विवादित भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को दूसरे पक्ष के लोग काट रहे थे। आरोप है कि नन्द कुमार ने उन्हें गेहूं काटने से मना किया तो विपक्षियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
A middle-aged man was beaten to death with sticks on such a small matter, the accused absconded after the inci
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सोनभद्र में सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में शनिवार को जमीन विवाद में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

कैथी गांव निवासी नन्द कुमार का जमीन को पड़ोसी गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी विवादित भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को दूसरे पक्ष के लोग काट रहे थे। आरोप है कि नन्द कुमार ने उन्हें गेहूं काटने से मना किया तो विपक्षियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में नन्द कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शोर गुल सुनकर अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर सदर कोतवाल मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नन्द कुमार के पुत्र अनिल ने तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed