फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A middle-aged man died after being hit by a tractor-trolley

Sonebhadra News: मिट्टी गिरा रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से अधेड़े की मौत

Thu, 18 May 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man died after being hit by a tractor-trolley
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कैथी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश चौबे (55) अपने नवनिर्मित भवन पर ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर पीछे आने लगा। इससे टकराकर राजेश चौबे गिर गया। ट्रैक्टर के ट्राली का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। घटना के तुरंत बाद मिट्टी गिराने वाले ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। वहां मौजूद एक लड़के ने देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 की टीम ने घायल राजेश चौबे को एंबुलेंस की मदद से पीएचसी चतरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश की पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है। परिवार में चार लड़कियां और एक लड़का है। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed