{"_id":"66ca102c988308241e0e014c","slug":"a-march-was-taken-out-in-bangladesh-to-protest-against-the-atrocities-on-hindus-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117059-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकली पदयात्रा
विज्ञापन
सोनभद्र। बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर हिंसा के विरोध में शनिवार को हिंदू रक्षा समिति ने नगर में पदयात्रा निकाली। रामलीला मैदान से शुरू हुई पदयात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा थामे लाेग नारेबाजी करते रहे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष नरसिंह त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा रामलीला मैदान से शीतला मंदिर चौराहा, पुराना सिनेमा हाल, महिला थाना, सिविल लाइन होते हुए बढ़ौली चौराहे से रामलीला मैदान पहुंचे। इससे पहले रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज में सभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कथावाचक पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज रहे।
वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश राजनैतिक षड्यंत्र और अराजकता के दौर से गुजर रहा है। इसमें वहां रहने वाले निर्दाेष अल्पसंख्यक सनातन हिंदू धर्मावलंबियों के साथ सिख, बौद्ध, जैन संप्रदायों के आस्थावान नागरिकों पर हमले किए जा रहे हैं। वहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। हिंदू समाज पूरे विश्व में विद्या और शांति का संदेश देने वाला रहा है। शांतिपूर्ण जीवन जीने के बाद भी बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं की सामूहिक हत्या की जा रही है। बांग्लादेश के सरकारी नौकरियों में काम करने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्ध एवं जैनियों से त्यागपत्र लिया जा रहा है। इस मौके पर राजीव कुमार, विद्याशंकर पांडेय, जयप्रकाश, संतोष पांडेय, राजू डीसीपीसी, विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, पूर्व विधायक तीरथराज, रमेश मिश्रा, नपाध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
ओबरा : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ हिंदू रक्षा समिति ओबरा के नेतृत्व में नगरवासियों ने शनिवार की शाम स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण से नगर क्षेत्र में हिंदू आक्रोश रैली निकाली। रैली में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, दिलीप कृष्ण भारद्वाज, प्रमोद त्रिपाठी, मृदुल, दीपेश दीक्षित, उमेश सिंह, भोला आदि शामिल हुए।
दुद्धी: हिंदू रक्षा समिति दुद्धी के नेतृत्व में शनिवार को नगर में जुलूस निकाला गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जुलूस में राकेश श्रीवास्तव, आलोक जायसवाल, मनीष मिश्रा, विजय सिंह, सलज श्रीवास्तव, आनंद जी, वीर बहादुर सिंह, उपेंद्र आदि शामिल हुए।