{"_id":"69a1dafcde32378958061589","slug":"a-lineman-was-electrocuted-while-connecting-a-transformer-and-died-after-being-burned-on-a-pole-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-142572-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रांसफाॅर्मर की लाइन जोड़ते समय आई बिजली, खंभे पर जला लाइनमैन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रांसफाॅर्मर की लाइन जोड़ते समय आई बिजली, खंभे पर जला लाइनमैन, मौत
विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र में संविदा लाइनमैन मृतक- संतोष ( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमा/घोरावल (सोनभद्र)। करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम दर्दनाक हादसे में बिजली निगम के संविदा लाइनमैन संतोष (46) की हाईवोल्टेज करंट से झुुलसकर मौत हो गई। खंभे पर ट्रांसफॉर्मर चढ़ाने के बाद लाइन की मरम्मत के दौरान वह करंट की चपेट में आया और धू-धूकर जलने लगा। साथी कर्मचारी जब तक लाइन बंद कराकर संतोष को नीचे उतारते उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
थाना क्षेत्र के बिसहार गांव निवासी संतोष (46) घोरावल उपखंड क्षेत्र के बिसरेखी फीडर पर संविदा लाइनमैन थे। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे वह शट डाउन लेकर जोगिनी ग्राम पंचायत के लोढ़ौता गांव में खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक लाइनमैन खंभे पर चढ़कर नया ट्रांसफाॅर्मर लगा रहा था। ट्रांसफाॅर्मर लगने के बाद लाइन जोड़ते समय अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई।
हाईवोल्टेज करंट से संतोष खंभे पर धू-धूकर जलने लगा। आरोप है कि काम शुरू करने से पहले उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से शट डाउन करवाया था। बावजूद बीच में ही 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति चालू हो गई। ग्रामीणों और बिजलीकर्मियों ने आपूर्ति बंद कराते हुए गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को नीचे उतारा और सीएचसी करमा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी होने पर पत्नी बिंदू और घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
सही नहीं है घर की आर्थिक स्थिति
संविदा लाइनमैन संतोष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। संतोष के हिस्से में लगभग दस बिस्वा जमीन हैं। परिवार में दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वह संविदा पर विसरेखी उपकेंद्र में लाइनमैन का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रधान के पति संतोष सोनकर ने बताया कि संतोष की वाराणसी में मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। शव गांव पहुंचने के बाद बिजली निगम के अधिकारियों से कार्रवाई और मुआवजे की मांग की जाएगी।
संविदा लाइनमैन की हादसे में हुई मौत के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई कराई जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। - कृष्णनंदन, एसडीओ-बिजली निगम।
रबर शूज, ग्लब्स और हेलमेट के बिना काम करते हैं लाइनमैन
सोनभद्र। बिजली निगम में लाइनमैन हर रोज खतरे से खेलते हैं। फॉल्ट सुधारने के लिए उन्हें हाईवोल्टेज लाइन वाले खंभे पर चढ़ा तो दिया जाता है, लेकिन उनकी सुरक्षा का कोई ख्याल नहीं रखा जाता। उन्हें न तो रबर शूल, ग्लब्स दिए जाते हैं और न ही हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण। नतीजा आए दिन लाइनमैन के करंट से झुलसने, खंभे से गिरने और फिर दम तोड़ने की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों के लोग हंगामा मचाते हैं, मुआवजे और कार्रवाई की मांग करते हैं। बिजली निगम उन्हें जांच और आश्वासन का लॉलीपॉप थमा कर फौरी तौर शांत करा देता है। फिर भूल जाता है। हर बार घटना के बाद यह वादा किया जाता है कि आगे से ऐसी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी, मगर नतीजा ढाक के तीन पात वाली ही है। संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण ठेका कंपनी पर जिम्मा डालते हुए पल्ला झाड़ लिया जाता है।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, 35 दिन में दूसरी घटना
21 जून 2023 : शाहगंज विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन बगथरी गांव निवासी जय सिंह (40) की ढुटेर गांव में फॉल्ट सुधारते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आरोप था कि बिना सुरक्षा उपकरण के ही जयसिंह से काम कराया जा रहा था।
17 मार्च 2024: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी लाइनमैन जयप्रकाश (21) ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहा था। उसे बिना सेफ्टी बेल्ट के खंभे पर चढ़ा दिया गया। तार जोड़ने के दौरान ही आपूर्ति शुरू होने से जयप्रकाश करंट से झुलस गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
04 सितंबर 2024: पन्नूगंज विद्युत उपकेंद्र से महज 500 मीटर दूरी पर तार जोड़ रहे संविदा लाइनमैन रामअवध उर्फ राजू (42) हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया था। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था।
22 नवंबर 2024 : कोटा उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन सुनील कुशवाहा लाइन के अनुरक्षण कार्य के दौरान करंट से झुलस गए थे। 8 जनवरी को ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। पत्नी सविता कुशवाहा ने बिना सुरक्षा उपकरण के खंभे पर काम कराने का आरोप लगाया था।
16 जनवरी 2025: शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में खंभे पर काम करते समय संविदा लाइनमैन करन कुमार करंट की चपेट में आने से झुलस गया था। दस दिन बाद उसकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने शाहगंज उपकेंद्र पर शव रखकर हंगामा व नारेबाजी की थी।
23 जनवरी 2026 : रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरेठ गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट सुधारने के दौरान करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन बकौली निवासी विशाल उर्फ बड़क (46) गंभीर रूप से झुलस गया। झटके से गिरने के कारण उसका पैर टूट गया।