फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A group of Kanwariyas left to perform Jalabhishek

Sonebhadra News: जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना

Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A group of Kanwariyas left to perform Jalabhishek
श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। शुक्रवार व शनिवार को विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोर तालाब से गंगाजल लेकर कांवरिया शिवद्वार स्थित श्रीउमा माहेश्वर महादेव मंदिर की ओर नंगे पांव रवाना हुए।
विज्ञापन

वहीं घोरावल क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था गेरुआ वस्त्र धारण किए मिर्जापुर स्थित गंगा नदी के लिए रवाना हुआ, जहां से जल भरकर शिवद्वार धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। शनिवार को घोरावल नगर कांवरियों से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

जगह-जगह बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। नगर के बाजारों में कांवर यात्रा से जुड़ी सामग्री, पूजा सामान और जल पात्र खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ता-पानी और विश्राम के लिए विभिन्न स्थानों पर कांवरियों की आवाजाही बनी रही। घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर कांवरियों से भरे वाहनों का तांता लगा रहा। कुछ श्रद्धालु शनिवार भोर में ही मिर्जापुर से जल भरकर शिवद्वार धाम की ओर निकल चुके हैं।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को गुप्तकाशी शिवद्वार मंदिर में रिकॉर्ड संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए टीमें सक्रिय हैं।
मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि सोमवार को तड़के तीन बजे भगवान शिव शंकर और माता भगवती की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार और आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed