फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A girl died after being hit by a Bolero

Sonebhadra News: बोलेरो की चपेट में आई बालिका की मौत

Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A girl died after being hit by a Bolero
सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जियावन में बोलेरो की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। मृतका अपने ननिहाल में मामा की शादी में आई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख हंगामा भी किया। घटना जियावन थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहेरा टोला में अपने मामा कृष्णाकांत गुप्ता की शादी में अपने मां के साथ भाग्यश्री गुप्ता (08) पुत्री धर्मेंद्र गुप्ता मऊगंज रीवा से आई थी। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे घर के सामने सड़़क के किनारे खेल रही थी, तभी बोलेरो चालक ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

जहां मासूम बालिका भाग्यश्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क किनारे रख हंगामा शुरू कर दिये। जियावान पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पहुंचे। गुस्साये मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर कर मामला शांत कराया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत
सीमा सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर बनी है। घटना कोतवाली बैढ़न क्षेत्र में हुई। काम गांव निवासी बाइक सवार श्यामसुंदर शाह (45) पत्नी उर्मिला देवी शाह (42) को लेकर बाइक से ग्राम शासन में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को निजी वाहन से ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया, जहां उर्मिला देवी ने तोड़ दिया। श्यामसुंदर शाह का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed